Sunday 21 May 2017

6 साल का जापानी लड़का बना दुनिया का सबसे छोटा क्लब डीजे Six-year-old Japanese boy becomes world’s youngest club DJ

No comments :
नमस्कार दोस्तों,
आज मैं फिर आपके लिए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड लेकर आया हू। तो चलिए जानते हैं, रिकॉर्ड के बारे में।

आमतौर पर 6 साल का बच्चा प्राथमिक स्कूल में जाता है, वह अपने दोस्तों के साथ खेलता है। तथा सामान्य मजेदार चीजें करता है। लेकिन हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं। उसने इन कामो से हटकर कुछ अलग किया जिसकी वजह से वह दुनिया भर में आज सुर्खियां बटोर रहा है।
जापान के रहने वाले इटूची मोरिटा, ने हाल ही में
19 मई 2017 को अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इतिहास में दर्ज करा लिया है। इस लड़के ने सिर्फ 6 साल 114 दिन की उम्र में जापान में ओसाका के रेस्तरां बार में एक घंटे तक वयस्कों और अन्य बच्चों की बड़ी भीड़ के सामने पेशेवर पायनियर एक्सडीजे एरो डेक के उपयोग के कई ट्रैक DJ बजाने के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया और विश्व का सबसे युवा क्लब DJ बन गया।
 इटूची मोरिटा, स्वीडिश संगीतकार, डीजे, रिकॉर्ड निर्माता और वेक मी अप हिटमेकर एविसी का प्रशंसक है।

जब इटूची से पूछा गया कि दुनिया में सबसे कम उम्र के क्लब डीजे बनने के बाद वह कैसा महसूस कर रहा है, तो उन्होंने कहा: "खुशी का समय! मैं सचमुच खुश हू कि मैं डीजे बन गया हू। सभी लोग कहते हैं कि यह बहुत अच्छा है।


दोस्तों आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही आपको यह पोस्ट कैसी लगी प्लीज कमेंट करके बताइए और साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर और लाइक करें। आपसे फिर मिलता हूं। एक ऐसे ही नए वर्ल्ड रिकार्ड के साथ तब तक के लिए नमस्कार।।
जय हिंद वंदे मातरम !!
अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो में देखें।
यह वीडियो Guinness World Records चैनल ली गई है।

No comments :

Post a Comment