Wednesday 10 May 2017

इस मार्शल आर्ट युवक द्वारा बनाया गया भयंकर विश्व रिकॉर्ड! @ Martial arts pro smashes coconuts with his head in fierce world record attempt

No comments :
नमस्कार दोस्तों,
आज मैं आपके लिए फिर एक नया विश्व रिकॉर्ड लेकर आया हूं, तो चलिए जानते हैं।
दोस्तों आज हम जिस रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे हैं, यह रिकॉर्ड हर कोई व्यक्ति नहीं बना सकता, अगर बनाने का प्रयास भी करता है। तो चोट खा बैठता है।

आज हम जिस युवक की बात कर रहे हैं। वह पाकिस्तान में कराची का रहने वाला है। जिसका नाम मुहम्मद रशीद है। इस युवक ने हाल ही में अपने सिर से 35 हरे नारियल तोड़कर 5 मई 2017 को विश्व रिकॉर्ड बनाया।
जैसा कि आप रशीद को नारियल की एक पंक्ति को अपने माथे की हड्डी द्वारा नष्ट करते हुए फोटो में देख सकते हैं।


इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक के नियम यह है। कि नारियल का दूध/पानी बाहर आना चाहिए तभी वह सही तरह से टूटा हुआ माना जाता है।
मोहम्मद रशीद पाकिस्तान में कराची सिंध से है, और वह पाकिस्तान अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष है।
रशीद ने पिछले कुछ वर्षों में कई प्रभावशाली रिकॉर्ड हासिल किए हैं। जो इस प्रकार है।
1. अपनी कोहनी से 77 पेय के डिब्बे को तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड !

2.17 अप्रैल 2016 को इटली के उडिने में मुहम्मद रशीद (पाकिस्तान) द्वारा हासिल किया गया एक मिनट में हाथ से कुचलकर सबसे अधिक अखरोट 210  तोड़ने का रिकॉर्ड है।
मुहम्मद रशीद ने इस प्रयास के लिए एक सुरक्षात्मक दस्ताने पहने थे। इसका आयोजन एस्सोसिज़ोन कंस वर्बा (इटली) द्वारा किया गया था।

3. 07 जून 2015 को एक मिनट में एक फायर स्टॉफ का सबसे अधिक 188 स्पिन है, और मुहम्मद रशीद तोहरा द्वारा (पाकिस्तान) कराची, पाकिस्तान में 7 जून 2015 को हासिल किया गया था।
मुहम्मद पाकिस्तान अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और मुख्य प्रशिक्षक हैं।


दोस्तों आजकी  इस पोस्ट में बस इतना ही आपको यह पोस्ट कैसी लगी प्लीज कमेंट करके बताइए, और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर और लाइक करें। आपसे फिर मिलता हूं। ऐसे ही एक न्यू विश्व रिकार्ड के साथ  तब तक के लिए नमस्कार !!
जय हिंदी वंदे मातरम !!

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो को देखें।
यह वीडियो
Guinness World Records चैनल से ली गई है

No comments :

Post a Comment